Breaking News

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना पहुंची यूक्रेन, विस्थापित लोगों से किया ऐसा वादा


कीव। हॉलीवुड अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की मानवतावादी एंजेलिना जोली ने यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के बीच देश के पश्चिमी शहर लवीव में एक बोर्डिंग स्कूल और चिकित्सा संस्थान का दौरा किया। अभिनेत्री एंजेलिना शनिवार को बोर्डिंग स्कूल पहुंचीं, जो इनदिनों विस्थापित लोगों, मानवीय सहायता और हथियारों के लिए एक केंद्र बन गया है। सीएनएन ने लवीव के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम कोजत्स्किी के हवाले से कहा, उन्होंने बच्चों से कहा कि वह दुबारा वापस आएंगी। यह भी पढ़े : Monthly Horoscope May 2022: ग्रहों का उलटफरे इन राशिवालों को आर्थिक लाभ दिलाएगा, इन राशियों के लिए जोखिम भरा रहेगा ये महीनाउन्होंने एक चिकित्सा संस्थान में रूसी सैनिकों के हमले में घायल कुछ बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान वह उन बच्चों की बात सुनकर काफी प्रभावित हुई। एक बच्ची ने अभिनेत्री को अपने सपने के बारे में बताया। अभिनेत्री एवं संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत एंजेलिना ने लवीव रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। कोजत्स्किी ने बताया, अभिनेत्री ने उन लोगों से भी बात की, जो युद्ध क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर निकले थे।यह भी पढ़े : IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, ईशान किशन ने कहा- यह समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का हैअभिनेत्री का यह दौरा सबको चौंकाने वाला था। यूएनएचसीआर के ग्लोबल कम्युनिकेशंस के प्रमुख जोंग-आह गेदिनी-विलियम्स ने शनिवार को कहा, एंजेलीना जोली व्यक्तिगत तौर पर इस क्षेत्र की यात्रा कर रही हैं, जिसमें यूएनएचसीआर की कोई भागीदारी नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/h8cz1Xp

कोई टिप्पणी नहीं