West Bengal by-polls : आसनसोल सीट पर सबकी निगाहें , शत्रुघ्न सिन्हा को 91 हजार वोटों की लीड

नई दिल्ली: आसनसोल लोकसभा सीट और चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए शनिवार (16 अप्रैल, 2022) सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई. मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई और पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बालीगंज, बिहार के बोचाहन, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में हो रही है।यह भी पढ़े : रमजान के दौरान कुरान जलाने की कोशिश, ओरेब्रो शहर में भड़का दंगा, 9 पुलिस अधिकारी घायलआसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को 25 हजार 112 वोटों की लीडश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों 91 हजार वोटों से आगे हैं.पश्चिम बंगाल उपचुनावबाबुल सुप्रियो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जाने के बाद आसनसोल के सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया था, जबकि राज्य मंत्री सुब्रत मुखर्जी, जिन्होंने बालीगंज का प्रतिनिधित्व किया था, का पिछले साल निधन हो गया था।यह भी पढ़े : Hanuman Jayanti 2022 : आज इस समय करे हनुमान जी की पूजा , देखिए पूजा का अभिजीत मुहूर्त, पूजा विधि12 अप्रैल को हुए चुनाव में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा सीट पर क्रमश: 66.42 फीसदी और 41.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.सभी की निगाहें शत्रुघ्न सिन्हा पर हैं। जिन्हें आसनसोल से ममता बनर्जी की पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है.यह भी पढ़े : Horoscope April 16 : आज इन राशि वालों का मन में शांति नहीं रहेगी, करें हनुमान जी की पूजासत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को भी मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के किया घोष और माकपा के सायरा शाह हलीम से है। दोनों सीटों पर कांग्रेस भी मैदान में है।शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी ने की पूजा, पति की जीत की प्रार्थना कीपश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनकी जीत के लिए पूजा अर्चना की है. पूजा के बाद पूनम ने कहा कि उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का भरोसा है. शत्रुघ्न सिन्हा के आगे चलने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि मैं चाहती हूं कि शत्रुघ्न अच्छे अंतर से चुनाव जीतें.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zHYKCuT
कोई टिप्पणी नहीं