Breaking News

Kashmir Files: कांग्रेस नेता बोले- गुजरात दंगों पर बनानी चाहिए फिल्म, सरकार के प्रायोजित निर्माता हैं विवेक अग्निहोत्री


द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शुक्रवार को घोषणा की वो 1984 के दंगों पर अपनी अगली फिल्म बनाएंगे. इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाया कि वो सरकार द्वारा प्रायोजित फिल्म निर्माता हैं जो रिकॉर्ड डेटा पर फिल्में बनाते हैं.यह भी पढ़े : Love Horoscope April 16 : इन राशि वालों की लव लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का , आज कह दीजिए अपने मन की बातकांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, गुजरात फाइल्स पर फिल्म बनाने की थोड़ी हिम्मत रखिए, मैं आप सभी को इस बात का सबूत दूंगा कि जब गुजरात जल रहा था तब मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे. मैं आपको सभी संबंधित जानकारी और सबूत पेश करता हूं बस आपमें हिम्मत होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि आप सरकार की ओर से प्रायोजित निर्माता, निर्देशक हैं और रिकॉर्ड डेटा पर फिल्में बनाते हैं.यह भी पढ़े : West Bengal by-polls : आसनसोल सीट पर सबकी निगाहें , शत्रुघ्न सिन्हा को 91 हजार वोटों की लीडकांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि निर्देशक अपने चयन की फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन जब वह एक निष्पक्ष और भरोसेमंद फिल्म निर्माता है, तो उन्हें गुजरात दंगों पर फिल्में बनानी चाहिए और यह दिखाना चाहिए कि वो सरकार द्वारा प्रायोजित फिल्म निर्माता नहीं है. उन्होंने आगे कहा, हम एक लोकतंत्र में हैं. मुझे लगता है कि विवेक अग्निहोत्री अपनी पंसद की फिल्में बना सकते हैं. लेकिन, कृपया थोड़ी हिम्मत दिखाएं, क्योंकि आप एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं, न कि सरकार द्वारा प्रायोजित निर्माता और निर्देशक... तो इस तरह का व्यवहार न करें.कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि विवेक अग्निहोत्री भले ही मुंबई में रह रहे हों, क्योंकि बॉलीवुड मुख्य रूप से मुंबई में केंद्रित है. लेकिन मुंबई से दिल्ली आते समय एक शहर अहमदाबाद पड़ता है. उन्होंने सवाल किया, फिल्म निर्माता ने गुजरात फाइल्स बनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा? उन्होंने कहा, क्या कोई आपको गुजरात फाइल्स न बनाने के लिए मजबूर कर रहा है या आपके पास पर्याप्त सबूत या डेटा नहीं है. अगर आपको सबूत और डेटा की जरूरत है कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री काल में गुजरात में क्या हुआ था, तो मैं आपको यह दे सकता हूं.यह भी पढ़े :Platform Ticket Rules: बिना ट्रेन टिकट भी कर सकते हैं यात्रा, जानिए रिजर्वेशन रूल्सकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भी अग्निहोत्री के ट्वीट पर तंज कसा, उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य नहीं है कि अग्निहोत्री ट्वीट करते हैं और फिर यह देश में सबसे महत्वपूर्ण समाचार बन जाता है. अगर वह इतने भरोसेमंद हैं तो उन्हें गुजरात दंगों पर फिल्म बनानी चाहिए. उन्हें उन सभी दंगों पर भी मोशन पिक्चर्स बनाने चाहिए जो भारत में 70 साल पहले हुए थे. उन्होंने आगे कहा, सच तो यह है कि पीएम को इस पर एक मंत्रालय बनाना चाहिए, जहां भी दंगा होता है, उस पर फिल्म बनाएं.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zem6BbF

कोई टिप्पणी नहीं