Breaking News

Russia Ukraine War: भीषण जंग बीच रूसी सैनिक की पत्नी बोली- यूक्रेनी महिलाओं का करो रेप


रूस-यूक्रेन जंग का आज (शुक्रवार को) 51वां दिन है. इस बीच रूस के सैनिक की उसकी पत्नी से हुई बातचीत को यूक्रेन में इंटरसेप्ट किया गया, जिसमें उसकी पत्नी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यूक्रेन की महिलाओं का रेप करो.यह भी पढ़े : आप ने हार्दिक पटेल को दिया खुला आमंत्रण, कहा- कांग्रेस में समय क्यों बर्बाद कर रहे होरूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है. इस बीच रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट किया गया. Ukrinform में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सैनिक की पत्नी ने उससे कहा कि यूक्रेन की महिलाओं का रेप करो.यह भी पढ़े : Hanskhali rape-murder: बीजेपी ने कहा, माफी मांगे ममता बनर्जी , पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासनबता दें कि रूसी सैनिक की पत्नी की तरफ से यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने की बात कहे जाने की यूक्रेन में खूब आलोचना हो रही है. यूक्रेन के लोगों का कहना है कि ये बातचीत दर्शाती है कि हमलावरों में कितनी नैतिकता है. रूसी सैनिक की पत्नी ने उससे कहा कि तुम वहां जाओ और यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो, बस मुझे कुछ मत बताओ.यह भी पढ़े : अब एसी भी मिलेगा किराए पर, मेंटेनेंस से भी मिलेगा छुटकारा, जानिए कहां से और कैसे लाएजान लें कि रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में महिलाओं ने यूक्रेन से पलायन किया है. उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार की आशंका के चलते यूक्रेनी महिलाओं ने ऐसा किया.यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है. रूसी सेना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में यूक्रेन के 7 सैन्य ठिकानों को तबाह किया गया.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nQmoFsY

कोई टिप्पणी नहीं