बिटकॉइन एवं इथेरियम के मार्केट कैप में आई गिरावट, MOVE Network कॉइन में आया 1286.30 प्रतिशत का उछाल

नई दिल्ली. वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में शुक्रवार को 2.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हो चुकी है. ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.88 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में गिरावट है. बिटकॉइन का प्राइस हालांकि 40 हजार डॉलर के नीचे नहीं गया है. MOVE Network (MOVD) में पिछले 24 घंटों के दौरान 1286.30 प्रतिशत का उछाल है.यह भी पढ़े : अमेरिकी सांसद के पीओके दौरे पर भारत ने जताई आपत्ति, कहा- संकीर्ण मानसिकता का प्रदर्शनCoinmarketcap के आंकड़ों के अनुसार बिटकॉइन 2.77 प्रतिशत गिरकर 40,532.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 2.98 प्रतिशत गिरकर 3,002.30 डॉलर रह गया है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 41.1 प्रतिशत है तो इथेरियम का बाजार वर्चस्व 19.3 प्रतिशत है.यह भी पढ़े : Shani Gochar 2022: 30 साल के बाद शनि अपनी ही राशि में आ रहे हैं, इन राशियों पर होगी खुशियों की बरसातपिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में MOVE Network (MOVD), Luffy और SKY FRONTIER (GSKY) शामिल रहे. MOVE Network (MOVD) में पिछले 24 घंटों के दौरान 1286.30 फीसदी ऊपर हैं. Luffy नाम की क्रिप्टोकरेंसी में 675.27 प्रतिशत का उछाल आया है. SKY FRONTIER (GSKY) में 360.98% की वृद्धि देखने को मिली है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Id1l70D
कोई टिप्पणी नहीं