चूहिया फिल्म का पहला गाना साइकिल के बजा के टुन- टुनिया रिलीज, यहां देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार हैदर काजमी की आने वाली फिल्म चूहिया का पहला गाना साइकिल के बजा के टुन- टुनिया रिलीज हो गया है। फिल्म चूहिया का पहला गाना साइकिल के बजा के टुन- टुनिया रिलीज हो गया है, जो बिहार की बच्चियों को सरकार द्वारा साइकिल दिए जाने के बाद उनके आत्मविश्वास में आये बदलाव को दर्शाता है। यह भी पढ़े : Love Horoscopr 22 April: ये राशि वाले रोमांटिक लाइफ में खुद से आगे न बढ़ें, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंयह गाना नरजिस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। हैदर काजमी फिल्म्स के साथ एएससी डिजिटल प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म चूहिया की शूटिंग बिहार के जहानाबाद जिले के काको पाली में हुई थी। इस गाने के गीतकार और गायक विनय कुमार विकल हैं, संगीतकार अमन श्लोक हैं। वहीं, इस गाने को लेकर हैदर काजमी ने बताया कि गाना प्रेरक और मनोरंजक है। यह भी पढ़े : Aaj ka rashifal 22 अप्रैल: आज इस राशि वाले लोग धन के मामले में बढ़ेंगे आगे, काली वस्तु का दान करें, पढ़ें सभी राशियों का हालबिहार में गर्ल्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटियों को साइकिल दिया था, जिससे वे स्कूल जा सकें। इसके बाद लड़कियों के आत्मविश्वास में इजाफा देखा गया था। यह एक शानदार पहल थी। इसी थीम को हमने अपने गाने में शामिल किया है और लोगों को यह बेहद पसंद भी आ रहा है। चूहिया में केंद्रीय भूमिका में अनुपमा प्रकाश और हैदर काजमी हैं। इसके अलावा ओमकार दास मानिकपुरी, अनिल यादव, अरूण कुमार, अक्षय वर्मा, अली खान, शर्मिला डे, सौरभ कुमार, अहद काजमी की भी अहम भूमिका हैं। निर्माता अनिस काजमी और निर्देशक हैदर काजमी हैं। सह - निर्माता प्रीति राव कृष्णा हैं। डायलॉग मनोज पांडेय का है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D4sSuAd
कोई टिप्पणी नहीं