Breaking News

बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त गिरावट, Indian Shiba Inu में 273.68% का उछाल


नई दिल्ली. आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सुबह 9:48 बजे तक 5.40% की गिरावट आई है. एक सप्ताह से लगातार गिरावट के चलते पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.84 ट्रिलियन डॉलर आ चुका है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त गिरावट है. पिछले एक सप्ताह में इन दोनों करेंसीज़ में 15 फीसदी की कमी आ चुकी है. बिटकॉइन एक बार फिर 40 हजार डॉलर के प्राइस से नीचे आ चुका है.यह भी पढ़े : भारत ने किया एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’ का सफल परीक्षण, लॉन्चिंग के बाद बदला जा सकता है इसका टारगेटCoinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन 5.81% गिरकर $39,695.86 पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में 15.01% की गिरावट आई है. इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 6.07% गिरकर $2,981.94 रह गया. पिछले 7 दिनों में इसमें 15.35% की गिरावट आई है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 41.2% है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 19.6% है.यह भी पढ़े : Hanuman Chalisa : आवाज़ के जादूगर शंकर महादेवन ने बिना सांस लिए गाया हनुमान चालीसापिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में SafeDogecoin, ChikinCoin और Indian Shiba Inu शामिल रहे. SafeDogecoin में पिछले 24 घंटों में 1026.22% का उछाल आया है. ChikinCoin 304.22% के उछाल के साथ दूसरे नंबर पर है. Indian Shiba Inu में 273.68% का उछाल देखने को मिला है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LN34Sd9

कोई टिप्पणी नहीं