Breaking News

सावधान! सबसे खौफनाक हो सकता है आने वाला महीना, कोरोना से रोज हुई थी 4000 मौतें


कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में अब भी जारी है। भारत में कोरोना की एंट्री साल 2020 में हुई थी। तब से देश की जनता इसकी मार झेल रहा है। मार्च, 2020 से देश में लॉकडाउन के साथ कई नियम भी लागू किए गए थे। जिसका पालन आज भी लोग कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कोरोना ने हमारे देश को सबसे ज्यादा नुकसान कब पहुंचाया है। किस महीने में सबसे ज्यादा मौतें हुईं है?यह भी पढ़े : राशिफल 12 अप्रैल: आज इन राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही ख़राब, सूर्यदेव को जल अर्पित करेंबता दें कि देश में अबतक 5.22 लाख लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौच हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा मौते साल 2021 के मई महीने में हुई हैं। इस पूरे महीने में लगभग 125000 मौतें कोरोना संक्रमण से देशभर में हुई थी। इस महीने लगभग हर दिन मरने वालों की संख्या 3.5 हजार से 4.5 हजार के बीच रही थी। गौरतलब है कि पिछले साल देश में कोरोना की दूसरी लहर थी। और उस वक्त कोरोना का डेल्टा वेरिएंट ने देश के साथ-साथ दुनियाभर में हाहाकार मचा दिया था। कई परिवार, कई रिश्ते टूट गए। पूरा का पूरा परिवार बर्बाद हो गए थे। वर्तमान स्थिति की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 18 मौतें केरल में जबकि एक मौत मिजोरम में हुई हैं। इसी के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पांच लाख 21 हजार 710 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 90 लाख 68 हजार 616 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। यह भी पढ़े : Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding : शादी की डेट और वेन्यू में भी बड़ा बदलाव किया गया , शादी में आएंगे सिर्फ 28 मेहमानमंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 796 नये मरीज सामने आये हैं, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 30 लाख 36 हजार 928 हो गई है। देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 10 हजार 889 है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत हो गयी है। इसी अवधि में 946 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख चार हजार 329 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख छह हजार 251 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 45 लाख 25 हजार 202 कोविड परीक्षण किए गए हैं। वहीं इस दौरान देश में 19 मरीजों की मौत होने से इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 521710 हो गयी है। कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21 प्रतिशत है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7rhKiAo

कोई टिप्पणी नहीं