Breaking News

इस भारतीय सिंगर की आवाज सुनी तो दीवाने हो गए विदेशी, स्टेज पर लगा दिया नोटों का ढ़ेर


जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तब से दुनिया के ज्यादातर देश यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़े हुए हैं। कई शख्सियत और संगठन यूक्रेन के लिए चंदा जुटाने के लिए भी एक साथ खड़े हुए हैं। ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले कई प्रवासी भारतीयों ने भी इस कार्य में योगदान दिया। कई लोगों ने यूक्रेन के लिए बहुत सारा धन जुटाया। बीते रविवार को, गुजराती एनआरआई ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। लोक गायिका गीताबेन रबारी शो की स्टार रहीं।यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन के बाद अब भारत के पड़ोसी देश में छिड़ी जंग, शरण लेने मिजोरम में घुसे 26663 नागरिकGeetaben Rabari ने विशाल दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। परफॉर्मेंस के दौरान खुश हुए दर्शकों ने स्टेज पर करोड़ों रुपए उड़ा डाले। यूक्रेन के लिए ऑडोटोरियम में मौजूद लोगों ने डॉलर की बौछार की। पोडियम के चारों ओर बिखरे डॉलर के नोट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्टेज पर गायिका गीताबेन बैठी हुई हैं और आस-पास कई सारे नोट गिरे हुए देखे जा सकते हैं। खबर है कि गीताबेन यूक्रेन के लोगों के लिए 300,000 डॉलर (₹2.25 करोड़) जुटाने में कामयाब रहीं। यह भी पढ़ें : मिजोरम के सूचना विभाग ने पूरे किए 50 साल, मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने दी बधाईइन तस्वीरों को गीताबेन रबारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी तस्वीरों ने लोगों के होश उड़ा दिए। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में इंटरैक्टिव लाइव दर्शकों के लिए एक लोक दयारो शो था। आप सभी के साथ कुछ आध्यात्मिक क्षण साझा कर रही हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4s25yBd

कोई टिप्पणी नहीं