यूक्रेन में फंसे जानवरों के लिए मसीहा बनी बिल्ली! हेल्प के लिए जुटाए लाखों रुपये

अभी तक सोशल मीडिया पर आपने बिल्लियों के कई वीडियोज देखे होंगे जो कुछ न कुछ हरकत करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी बिल्लियां भी हैं जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, उनका एक-एक एक्सप्रेशन देखने के लिए लोग उनकी फोटोज का इंतजार करते रहते हैं। ऐसी ही एक बिल्ली है Stepan, यह बिल्ली यूक्रेन की रहने वाली है। जैसा कि आपको पता ही है कि यूक्रेन पर जब से रूस ने हमला किया है, वहां के हालात खराब हैं। यहां तक कि कई पालतू जानवर बेसहारा हो चुके हैं। ऐसे में इस बिल्ली ने मासूम जानवरों को युद्ध से बचाने के लिए £7,000 का फंड रेज कर लिया। भारतीय करंसी के हिसाब से यह रकम 5,91,524.50 होती है।यह भी पढ़ें : मेघालय से सुलझा तो अब अरुणाचल के साथ शुरू हुआ असम का विवाद, बांध बने कारणखबर है कि Stepan और उनकी मालिकन एना दोनों खरकीव में रहते थे। लेकिन बीते महीने रूसी सैनिकों ने उनके घर पर बम गिरा दिए। इसके बाद वो बड़ी ही मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागे। एना ने इंस्टा पेज पर अपनी सारी दास्तां शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस के घरों को रूसी सैनिकों ने बम गिराकर पूरी तरह से तबाह कर दिया है। एक हफ्ते तक तो उनका घर बचा रहा लेकिन 24 फरवरी को उनके घर को भी रूसी सैनिकों ने तबाह कर दिया।दो रातों तक एना अपनी प्यारी बिल्ली स्टीपन को लेकर बेसमेंट में छुपी रही। इसके बाद उन्होंने वहां से लीव के लिए ट्रेन पकड़ी। इसमें उन्हें 20 घंटे तक का समय लगा, यहां से फिर उन्हें पोलैंड के लिए जाना था। वहां 4000 लोगों की लाइन लगी थी, इसमें वो 9 घंटों तक लाइन में खड़े रहे।वर्ल्ड इंफ्लूएंसर्स और ब्लॉगर्स एसोसिएशन जोकि कॉन्टेंट क्रीएटर्स की मदद करता है, उन्होंने एना और स्टीपन की मदद की। उन्होंने दोनों को फ्रांस भेजने का प्रबंध किया, अब वो वहां तब तक रह सकते हैं जब तक यूक्रेन के हालात सही नहीं हो जाते।यह भी पढ़ें : अरूणाचल में MP की टीमों ने अवैध अफीम की फसल को नष्ट कियायहीं पर एना ने स्टीपन के जरिए एक चैरिटी शुरू की। इसके माध्यम से उन्होंने यूक्रेन के युद्ध में फंसे बेसहारा जानवरों बचाने के लिए फंड रेज किया है। फिलहाल उन्होंने यूक्रेन की छह चैरिटी को यह फंड डोनेट किया। लाखों रुपये की इस रकम से उनका बेसहारा जानवरों का इलाज किया जाएगा जो युद्ध के कारण प्रभावित हुए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/60S3Uuo
कोई टिप्पणी नहीं