Breaking News

रूस और यूक्रेन समेत पूरी दुनिया खा गई गच्चा! अचानक से सामने आया पुतिन का ये हमशक्ल


इस समय पूरी दुनिया में Russia Ukraine War की चर्चा है लेकिन अचानक से पुतिन का हमशक्ल सामने आ गया है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। आज रूस यूक्रेन पर हमले का चौथा दिन है। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। इसी बीच रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जीवन की अनसुनी कहानियां दुनियाभर के लोग जानना और सुनना चाहते हैं। अब इसी कड़ी में पिछले कई दिनों पुतिन के एक हमशक्ल की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस शख्स ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।यह भी पढ़ें : शाकाहारी और मांसाहारी दोनों की खास पसंद है गुंडरूक, स्वाद ऐसा है कि चखते ही दीवाने हो जाते हैं लोगएक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के हमशक्ल इस शख्स का नाम स्लाविक सोबला है। पोलैंड के व्रोक्लॉव में रहने वाले 53 साल के स्लाविक सोबला का कहना है कि रूस और यूक्रेन के इस तनाव का उसे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जिस जगह पर स्लाविक रहते हैं वहां हर दस में से एक नागरिक यूक्रेन का है। ऐसे में उसकी जान को काफी ज्यादा खतरा है।स्लाविक ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले उसे गलियों में घूमने से डर नहीं लगता था। लेकिन अब उसे खुले में जाने से डर लगता है। उसे ऐसा लगता है कि कहीं उस पर अचानक अटैक ना हो जाए। कई लोग उससे पहले भी कहते थे कि वो पुतिन जैसा दिखता है। पहले वो इसे अपनी पहचान मानता था लेकिन अब उसे डर लग रहा है।यह भी पढ़ें : सिक्किम में बिना तेल के बनाया जाता है लजीज फग्शापा मीट, पूरी दुनिया में मशहूर है ये होटलयह भी बताया गया है कि स्लाविक का एक ट्रांसपोर्ट बिजनेस है जबकि पुतिन बनकर वो एक्स्ट्रा पैसे कमाता है। हालांकि जब से रुस ने यूक्रेन पर हमला किया है, उसका नजरिया पुतिन के लिए बदल गया है। अब वो उसके हमशक्ल के तौर पर काम नहीं करना चाहता, लेकिन जान के डर की वजह से अभी उसने सुरक्षा मांगी है।बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/04xtlhi

कोई टिप्पणी नहीं