डीप नेक ब्लाउज अंकिता लोखंडे ने ढाया कहर, दिखा ग्लैमरस लुक

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्हें बेचलर्स पार्टी को एंजॉय करते देखा गया। तो वहीं उनके कुछ साड़ी लुक चर्चा में हैं। अंकिता लोखंडे अपने लुक से हर किसी का मन मोह लेती हैं। उनके स्टाइल से हर कोई इंस्पीरेशन लेता है।हाल ही में अंकिता नें अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वह रफल साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। साड़ी लुक को अंकिता ने काफी सिंपल रखा है। प्लेन रफल साड़ी के साथ शिमर वाला ब्लाउज पहना है।फ्रंट से स्वीट हार्ट नेक ब्लाउज, जो की काफी ज्यादा डीप है और बैक से राउड गले वाला ये ब्लाउज काफी अच्छा लग रहा है। अंकिता ने बिना बेकलैस ब्लाउज पहने भी काफी ग्लैमरस लुक क्रिएट किया है। बात हो जूलरी की तो उन्होंने एक बड़ा सा नेकपीस वीयर किया है। मोती और गोल्ड से बने इस नेकलेस को पारुल सांघवी ने डिजाइन किया है।इसी के साथ हाथों को अंकिता ने खाली रखा है। आप चाहें तो छोटी सी घड़ी या फिर पतला नेकपीस पहन कर चूड़ियां पहन सकते हैं। अंकिता ने मेकअप को भी बहुत ज्यादा इंहेंस नहीं किया है, बल्कि सिंपल और ग्लैमरस लुक क्रिएट किया है। बस आंखों को स्मोकी बनाया है। लिप्स पर भी बहुत हल्के रंग का लिप ग्लोस लगाया है।बालों को ओपन रखा है। अंकिता के बाल पहले से ही वैवी हैं ऐसे में फोटो को देख कर यही लगता है कि बालों के साथ उन्होंने कुछ किया नहीं है। आप चाहें तो कर्ल कर सकते हैं या फिर अंकिता की तरह वैवी लुक क्रिएट कर सकते हैं। अब किसी भी लुक को खास बनाने के लिए अगर आप थोड़ा सा हंस दे तो वह खास अपने आप बन जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rE7v45
कोई टिप्पणी नहीं