Breaking News

मछुआरे को मिली दुनिया की सबसे अनोखी मछली, चीजबर्गर की तरह देती है दिखायी


दुनिया के आधे से ज्यादा राज समंदर में मिलते हैं। धरती की विभिन्नताएं देखनी हो तो समंदर में उतर जाओ। कहते हैं धरती बाहर से जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही अंदर से भी है। इसका एक उहाहरण मछुआरे (Fisherman) के जाल में फंसी मछली है। बता दें कि रूस के मरमस्‍क में एक मछुआरे के जाल में ऐसी मछली (Fish) फंसी जो कि एक चीज बर्गर (cheesy burger) की तरह दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे वायरल हो रही है जिसे देखकर लोगों को ये चीज बर्गर (cheesy burger) वो भी दांत वाले लग रहे हैं। बता दें कि मछली पकड़ने वाली बोट पर काम करने वाले 38 वर्षीय रोमन फेडोर्त्‍सोव (Roman Fedortsov) जो रूस के मरमस्‍क (Murmask) के रहने वाले हैं उन्‍हें ये मछली मिली तो वो उसे काफी देर तक देखते ही रह गए।रोमन फेडोर्त्‍सोव (Roman Fedortsov) ने बताया कि उनको ये मछली एक कामर्शियल बोट पर काम करते हुए मिली थी। इस मछली की खासियत है कि मटमैले रंग की है और उसके दांत पीले हैं। जब मछुवारे ने ये मछली देखी तो वो हैरान रह गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3IoPQmX

कोई टिप्पणी नहीं