Breaking News

गुजरात के शख्स ने छपवाया शादी का ऐसा कार्ड, रह सकता है इतना बड़ा पक्षी


अभी शादियों का सीजन चल रहा है और इस वक्त घरों में वेडिंग कार्ड (Wedding Card) इकट्ठा दिए जा रहे हैं। इन कार्ड्स को बाद में कचरे में फेंक दिया जाता है। हालांकि, बहुत से लोग हैं जो शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखे कार्ड छपवाते हैं। लेकिन गुजरात के एक शख्स ने ऐसा वेडिंग कार्ड छपवाया है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा है। यह कार्ड इतना शानदार है कि एक चिड़िया इसमें आराम से रह सकती है।शिवभाई रावजीभाई गोहिल गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने उनके बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड अनोखा और यादगार होना चाहिए। इसलिए उन्होंने एक ऐसा कार्ड बनवाया, जिसे यूज करने के बाद मेहमान उसे कूड़े में फेंकने की बजाय चिड़िया के घर में तब्दील कर सकते हैं। जी हां, यह कार्ड घोंसला बन जाता है, जिसमें गौरैया या अन्य छोटी चिड़ियां आराम से रह सकती है।45 वर्षीय शिवभाई बताया कि यह कमाल का आइडिया उनके बेटे जयेश का था। दरअसल, जयेश चाहते थे कि उनकी शादी का कार्ड ऐसा हो कि जिसका दोबरा से इस्तेमाल किया जा सके। वह नहीं चाहते थे कि लोग निमंत्रण के बाद कार्ड को कचरे में फेंक दें। यह परिवार प्रकृती प्रेमी है। इनके घर में पक्षियों के कई घोंसले हैं। वे कहते हैं- हम पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने की कोशिश करते हैं।शादी का कार्ड है या कानूनी नोटिस?यह वेडिंग कार्ड भी काफी चर्चा में रहा है। लोग कह रहे थे कि यह निमंत्रण पत्र है या फिर कानूनी नोटिस। दरअसल, इस कार्ड की भाषा और डिजाइन दोनों बड़े ही कानूनी है। इस पर लिखा है, नोटिस ऑफ वेडिंग रिसेप्शन। भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 के तहत विवाह बंधन में बंध रहे हैं। और हां, कार्ड में हिंदू विवाह अधिनियम 1995 का भी जिक्र है

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dkm58G

कोई टिप्पणी नहीं