Thankq Modi ji: पेट्रोल-डिजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों ने पीएम मोदी को हैरंतगेज अंदाज में किया शुक्रिया

लोग ईंधन की ऊंची कीमतों (high fuel prices) के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। पूरे भारत से तस्वीरें, लोगों को ईंधन की उच्च कीमतों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।सोशल मीडिया (social media) में वायरल हो रही तस्वीरों में आम लोग पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi) को अपने वाहन के टैंकों को भरते समय अलग-अलग मुद्राओं में नमस्कार देकर उनका शुक्रिया अदा करते दिख रहे हैं।आम लोगों को ईंधन (petrol- diesel prices) की कीमतों में अनियंत्रित और बेरोकटोक बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश भर के यात्रियों में भारी नाराजगी है। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब में गहरे छेद कर दिए हैं।आम लोगों की आय पहले ही COVID-19 महामारी से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है, और पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने संकट को और बढ़ा दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k1wolC
कोई टिप्पणी नहीं