Breaking News

दिवाली पर सबसे बड़ा धमाका करने जा रहे हैं अक्षय कुमार, जानिए कैसे


अक्षय कुमार (akshay kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (movie sooryavanshi) दिवाली के मौके पर धमाका करने को तैयार है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर इस फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था और अब फाइनली फिल्म रिलीज होने वाली है। हालांकि जो नई खबर सामने आ रही है वो ये कि फिल्म को ग्लोबली 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। रिलायंस की डिस्ट्रिब्यूशन टीम फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज करना चाहती है। हर घंटे के साथ स्क्रीन्स के नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ स्क्रीन्स जहां हिंदी फिल्में रिलीज नहीं होती, वहां भी सूर्यवंशी को रिलीज (sooryavanshi release date) किया जा रहा है। वहीं विदेश में फिल्म 1250 स्क्रीन्स के साथ 1000 प्रिंट्स में रिलीज होगी। तो इस हिसाब से अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की ये फिल्म बड़े पैमाने में रिलीज हो रही है। कोविड के दौरान भी इतनी स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज करना बड़ी बात है।फिल्म की एडवांस बुकिंग (Suryavanshi Advance Booking) को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 30 करोड़ के साथ ओपनिंग कर सकती है और अगर फिल्म अच्छे से चलती रही तो ये फिल्म एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। बता दें कि फिल्म की कहानी मुंबई पर होने वाले आतंकवादी हमले (Mumbai terrorist attack) पर आधारित है। मुंबई पर लश्करों द्वारा एक अटैक करने का प्लान बनाया जा रहा है और इसे रोकने की जिम्मेदारी दी जाती है एंटी टैररिस्म स्कॉट के वीर सूर्यवंशी को। सूर्यवंशी को हर हाल में ये अटैक होने से बचाना है। सूर्यवंशी की मदद के लिए सिंघम और सिंबा भी आते हैं। तीनों मिलकर कैसे इस अटैक को रोकेंगे और क्या होगा इसका एंड ये देखना काफी मजेदार होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CFBZFK

कोई टिप्पणी नहीं