राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के हेड कोच, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से संभालेंगे जिम्मेदारी

द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid made the new head coach of Team India) टीम इंडिया के नए हेड कोच बनाए गए हैं. राहुल सीनियर टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी आगामी न्यूजीलैंड सीरीज (upcoming New Zealand series) से संभालेंगे. बीसीसीआई ने बुधवार रात एक बयान में यह जानकारी दी. टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री टी-20 वर्ल्ड कप (Ravi Shastri is leaving this post after the T20 World Cup) के बाद यह पद छोड़ रहे हैं.द्रविड़ अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी (President of the National Cricket Academy) के अध्यक्ष हैं. शुक्रवार आईपीएल फाइनल के दौरान बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बनेंगे. वह जल्द ही एनसीए चीफ पद से इस्तीफा दे देंगे. वहीं, गेंदबाजी कोच के तौर पर द्रविड़ के साथ कई सालों से काम कर रहे पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को नियुक्त किया गया है. वह भरत अरुण (Bharat Arun) की जगह टीम का हिस्सा बनेंगे. फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के रिप्लेसमेंट पर कोई फैसला नहीं किया गया है. वहीं, विक्रम राठौर टीम के बैटिंग कोच बने रहेंगे. द्रविड़ कुछ दिन पहले श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कोच थे.बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री के साथ गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. रवि शास्त्री 2017 से टीम इंडिया के कोच हैं. 2019 में उनके करार को बढ़ाया गया था. रवि शास्त्री और विराट के बीच टीम इंडिया ने टेस्ट में विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन किए हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. वहीं, इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे रही. पहली बार आयोजित वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी टीम पहुंची. हालांकि, न्यूजीलैंड से टीम को हार का सामना करना पड़ा.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wcZaVi
कोई टिप्पणी नहीं