पीएम मोदी बॉर्डर पर जाकर सैनिकों के साथ मनाएंगे दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi celebrate Diwali with the soldiers) इस बार कि दिवाली बॉर्डर पर जाकर जवानों के साथ मनाएंगे. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर की फारवर्ड (Nowshera sector of Rajouri in Jammu and Kashmir) पोस्ट पर जाकर सीमा की रक्षा कर रहे जवानों के साथ इस बार की दिवाली मनाएंगे.प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Army Chief General MM Naravane) पहले ही जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं और सुरक्षा की मौजूदा स्थिति तथा तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. सेना प्रमुख भी बॉर्डर की फारवर्ड पोस्ट पर जाकर जवानों के साथ मुलाकात करेंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने जब जब से पीएम पद संभाला है तभी से उन्होंने अपनी अधिकतर दिवाली सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई है. 2019 में प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गए थे और सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी. 2016 में भी प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. 2017 में पीएम ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ त्यौहार मनाया था और 2018 में भी प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में चीनी बॉर्डर पर तैनात सेना तथा आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BC6Gu0
कोई टिप्पणी नहीं