Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पाकिस्तान, 5वीं बार सेमीफाइनल में


पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम भी अंतिम-4 में जगह बना चुकी है. पाकिस्तान ने एक मुकाबले में (Pakistan defeated Namibia by 45 runs) नामीबिया को 45 रन से हराया. यह टीम की लगातार चौथी जीत है. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 189 रन बनाए थे. जवाब में नामीबिया की टीम 5 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. टीम रिकॉर्ड 5वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है. अन्य कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी है. श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम 4-4 बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं. मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतक लगाया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया ने दूसरे ही ओवर में माइकल वैन लिंगेन (4) का विकेट गंवाया. उन्हें हसन अली ने बोल्ड किया. स्टीफन बार्ड (29) और क्रेग विलियम्स (40) ने अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल सके. डेविड वीज ने भी नाबाद 43 रन बनाए, लेकिन यह टीम के नाकाफी रहा. पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में पहली बार पहले बल्लेबाजी करते हुए कोई मुकाबला जीती है. इससे पहले टीम ने तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते थे.इससे पहले बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. मोहम्मद रिजवान ने 50 गेंद में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेलने के अलावा बाबर (70) के साथ पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई. बाबर ने 49 गेंद की अपनी पारी में सात चौके जड़े. बाबर और रिजवान ने भारत के खिलाफ पहले मैच में भी अटूट शतकीय साझेदारी की थी. मोहम्मद हफीज ने भी नाबाद 32 रन की पारी खेली और रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 4.2 ओवर में 67 रन की नाबाद साझेदारी की.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bFRLnW

कोई टिप्पणी नहीं