Breaking News

न्यूजीलैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया


टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के 32वें मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand beat Scotland by 16 runs) ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से शिकस्त दी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा. स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की यह दूसरी जीत है. सुपर-12 ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान औऱ अफगानिस्तान के बाद तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड को अब अफगान और नामीबिया के (New Zealand now have to play matches against Afghanistan and Namibia) खिलाफ मैच खेलना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे दोनों मैच में जीत हासिल करना होगा.इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के 93 रनों के दम पर 172 रन बनाए थे. इस स्कोर के सामने स्कॉटलैंड निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 156 ही रन बना सकी. स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लेस्की ने 20 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट लिए.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q5TL1q

कोई टिप्पणी नहीं