Breaking News

इस देश की क्रिकेट टीम पर टूटा कोरोना कहर, एक झटके में 6 खिलाड़ी पॉजिटिव


श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (Sri Lanka women cricketers) की छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव (COVID positive) पायी गयी हैं। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने बताया कि जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफायर (world cup qualifiers) में हिस्सा लेने वाली श्रीलंका महिला टीम की छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरियंट पाए जाने के बाद शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (ICC) ने जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट को रद्द कर दिया था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि पॉजिटिव पाई गईं खिलाड़ी ओमिक्रॉन वेरियंट (Omicron variant) से संक्रमित हैं या नहीं। वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (West Indies vs Sri Lanka) का मुकाबला, श्रीलंका सहायक स्टाफ के सदस्य के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद रद्द कर दिया गया था। इसी के बाद आईसीसी ने क्वालीफायर को रद्द करने का फ़ैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐश्ली डीसिल्वा (ashley desilva) ने बताया कि टीम अभी भी जिम्बाब्वे में है और उन्हें जल्द से जल्द वापस श्रीलंका लाया जाएगा। जो खिलाड़ी पॉजिटिव पाई गईं हैं, उन्हें तब तक वहीं रहना होगा जब तक उनका टेस्ट निगेटिव नहीं आ जाता है। डॉक्टर टीम के साथ थे, जो उनकी देखरेख के लिए वहां मौजूद रहेंगे। टीम में जो खिलाड़ी संक्रमित नहीं हुईं हैं, वे जल्द ही वापस लौट सकती हैं। उन्हें श्रीलंका पहुंचने पर क्वारंटीन रहना होगा, क्योंकि श्रीलंकाई सरकार ने ओमिक्रॉन वेरियंट को देखते हुए अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी नियम बनाया है।श्रीलंका टीम की सभी सदस्य (Sri Lanka women cricketers) इस वक्त जिम्बाब्वे में आइसोलेशन में हैं। क्वालीफायर के रद्द होने के बाद आईसीसी ने कहा था कि रैंकिंग के हिसाब से बंगलादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में खेलेंगे। यह तीन टीम न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ जुड़ेंगी। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे खेल शुक्रवार को बंद होना शुरू हो गए थे क्योंकि यात्रा प्रतिबंधों ने रग्बी टीमों और गोल्फरों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lhXfuk

कोई टिप्पणी नहीं