जब Pop Star Shakira पर जंगली सूअरों ने किया खौफनाक हमला, कर दिया ऐसा बुरा हाल

बार्सिलोना के एक पार्क में बेटे के साथ घूमने गईं पॉप स्टार शकीरा (pop star shakira) जंगली सूअरों (wild boars) के हमले में बाल-बाल बच गईं। सूअरों के जोड़े ने उनके बैग को फाड़ दिया और सारा सामान खराब कर दिया। पॉप स्टार ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। जानकारी के अनुसार शकीरा (shakira) ने पिछले दिनों आठ वर्षीय बेटे के साथ बार्सिलोना के एक पार्क (park in barcelona) में घूम रही थीं। तभी जंगली सूअरों के एक जोड़े ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि वे और उनका बेटा हमले में किसी तरह से बच गए। लेकिन सूअरों (shakira attacked by wild boars) ने उनके बैग को फाड़ दिया। मोबाइल और बैग में रखे अन्य सामान को खराब कर दिया। इस पर भी सूअर नहीं माने और पॉप स्टार का बैग जंगल में ले जाने लगे। जैसे-तैसे शकीरा उनसे अपना सामान बचा पाईं। इंस्टाग्राम पर हादसे की जानकारी देने वाली अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बेटे मिलान के साथ उन सूअरों का सामना किया और बच पाईं। पिछले कुछ दिनों में कैटलन (स्पेन) की राजधानी में सूअरों की ओर से इस तरह के हमले बढ़े हैं।बताया जा रहा है कि सूअरों की विभिन्न प्रजातियां पूरे यूरोप में फैली हुई हैं। ये हर तरह की जलवायु में जीवित रह सकते हैं। इनकी संख्या 10 मिलियन के पार जा चुकी हैं। इनमें से कई प्रजातियां हमलावर और रोग फैलाने वाली बताई जा रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iKXjBR
कोई टिप्पणी नहीं