Petrol and Diesel Price: आज फिर लगा बड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रहने के बीच शनिवार को लगातार तीसरे दिन डीजल 25 पैसे और पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा (Today Petrol and Diesel Price) हो गया। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.14 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।पिछले पांच में से चार दिन में पेट्रोल (Petrol Price) 95 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल (Diesel Price) भी नौ दिनों से 1.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली मेंं पेट्रोल यूरोप में ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल में लगातार सात दिनों की तेजी के बाद सप्ताहांत पर अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.48 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l2gF6L
कोई टिप्पणी नहीं