Breaking News

अब अमरीका में कोहराम मचा रहा है Corona का Delta variant, देश में हर दिन बिछ रही हैं इतनी लाशें


भारत में कोरोना (Corona virus cases in india) की दूसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। हालांकि आंकड़ों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन स्थितियां फिर भी काबू में दिख रही हैं। दूसरी ओर अमरीका में कोरोना (Corona virus cases in US) ने अब भी कहर मचा रखा है। यहां कोरोना वायरस के डेल्टा वेरियंट (Delta variant) ने डेरा डाल रखा है। यही कारण है कि यहां वायरस संक्रमण से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अमरीका में कोरोना (covid19 in US) से मौतों का आंकड़ा अब सात लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना की तीसरी लहर (third wave of corona) का सामना कर रहे अमरीका में वैक्सीनेशन (corona vaccination in US) के बावजूद पिछले एक हफ्ते में हर दिन दो हजार लोगों की मौत हो रही है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण और मृतकों की संख्या में अमरीका दुनियाभर में सबसे खतरनाक स्थिति में है। दुनियाभर के 19 फीसदी कोरोना केस अमरीका में हैं, वहीं 14 फीसदी मौतें भी यहीं हुई हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में कोरोना से मौतों (corona death in US) का आंकड़ा जल्द ही 50 लाख के पार चला जाएगा। दुनियाभर में फिलहाल कोरोना के डेल्टा वेरियंट ने कहर मचाया है। सितंबर मध्य में डेल्टा वेरियंट के केस 1,17,625 के अपने सबसे उच्चतम स्तर से नीचे आ चुके हैं। इसके बावजूद अमरीका समेत कई देशों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमरीका में मृतकों का आंकड़ा छह लाख से सात लाख पहुंचने में महज साढ़े तीन माह का समय लगा है। हालांकि, वैक्सिनेशन बढऩे के साथ अब स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। जहां सितंबर की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 93 हजार तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह आंकड़ा 75 हजार पर आ गया है। संक्रमितों का औसत आंकड़ा भी प्रतिदिन 1,12,000 पर है। पिछले ढाई हफ्ते में संक्रमितों की संख्या में यह लगभग एक तिहाई की गिरावट है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l2gbO3

कोई टिप्पणी नहीं