तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान का हुआ सबसे बुरा हाल, अब भूखे मरने लगे हैं लोग

तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Aganistan) पर कब्जा तो कर लिया है, लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। भूखमरी (food crisis in afghanistan) के हालात पैदा हो रहे हैं। इस बीच तालिबान ने पुराने जमाने की योजना लागू कर दी है। ‘काम के बदले अनाज’ योजना के तहत देश में कामगारों को मेहनताने के रूप में पैसे की जगह गेहूं दिया जाएगा।तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Taliban spokesman Zabiullah Mujahid) ने बताया कि काम के बदले अनाज की इस योजना के तहत अभी सिर्फ राजधानी काबुल में 40 हजार पुरुषों को काम दिया जाएगा। बेरोजगारी (unemployment in afghanistan) से लडऩे के लिए यह एक अहम कदम है। मुजाहिद ने बताया कि इस योजना का मकसद उन लोगों को काम देना है जिनके पास फिलहाल कोई काम नहीं है। ये लोग सर्दियों की शुरुआत में ही भुखमरी (food crisis in afghanistan) का खतरा झेल रहे हैं। इस दौरान 11,600 टन गेहूं तो सिर्फ राजधानी काबुल में बांटा जाएगा। हेरात, जलालाबाद, कंधार, मजार-ए-शरीफ व पोल-ए-खोमरी जिलों में 55,000 टन गेहूं बांटा जाएगा। काबुल में मजदूरों को नहरें खोदने और बर्फ के लिए खंदकें बनाने जैसे काम दिए जाएंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र पहले ही चेता चुका है कि देश में सर्दियां बेहद खतरनाक साबित होंगी क्योंकि लोगों के पास न तो इलाज के लिए सुविधा है और न ही भोजन की पर्याप्त व्यवस्था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZsgFF6
कोई टिप्पणी नहीं