Breaking News

गजब की नौकरी: खाना खाएं और पाएं एक लाख रुपए महीना


आज के समय में जहां अधिकांश लोग अपनी नौकरी को तनाव का कारण बताते हैं। इसी बीच ब्रिटेन की एक कंपनी का नौकरी का विज्ञापन चर्चा में है। कंपनी लोगों को एक लाख रुपए (lakh rupees a month) का वेतन प्रति माह देगी। इसके लिए कर्मचारी को बस पेटभर खाना खाना है।यह विज्ञापन ब्रिटेन की एक फूड कंपनी (UK food company) ने निकाला है। इस कंपनी का नाम बड्र्स आई (Birds Eye Company) है। कंपनी चिकन डिपर्स (Chicken Dippers) बनाती है। कंपनी ने हाल ही में इसके स्वाद टेस्टर की वैकेंसी निकाली है। यह जॉब उसी शख्स को दी जाएगी जिसमें स्वाद की पहचान करने की अच्छी कला होगी। उसे डिपर्स के क्रिस्प, क्रंच, सॉस आदि के परफेक्ट बैलेंस का पता होना चाहिए। जॉब पाने वाले को चीफ डिपिंग ऑफिसर (chief dipping officer) की पोस्ट दी जाएगी। जिसका काम सिर्फ खाने का होगा। उसे अपने बॉस को उत्पाद का टेस्ट बताना होगा, साथ ही स्वाद को और अच्छा बनाने की क्या कुछ किया जा सकता है, उस बारे में सलाह देनी होगी।ब्रिटेन में अजीबोगरीब नौकरियां कोई नई बात नहीं है। यहां एक अन्य कंपनी ने भी ऐसी ही जॉब निकाली है। यह एक गद्दा निर्माता कंपनी है। जिसमें कर्मचारी को गद्दे पर रोज सात घंटे गुजारने हैं। इस दौरान कर्मचारी कंपनी को यह बताएगा कि इस्तेमाल करने में ये गद्दे कैसे हैं और इसमें आगे क्या सुधार करने की गुंजाइश है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pCLem9

कोई टिप्पणी नहीं