फरिश्ते लेने आ रहेे! कब्र खुदवा-कफन पहनकर बैठा बुजुर्ग, फिर जो हुआ वो जानकर उड़ जाएंगे होश

यूपी में बाराबंकी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। यहां शुक्रवार को 109 साल के एक बुज़ुर्ग के साथ ऐसी घटना घटी जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यहां मोहम्मद शफ़ी नाम के इस बुजुर्ग ने कहा अपने रिश्तेदारों और इलाक़े वालों को ये पैगाम भेजा कि उनकी फरिश्ते (Farishtay) से बात हुई है और 1 बजकर 10 मिनट पर उनकी मौत हो जाएगी। उन्हें लेने के लिए फरिश्ते आ रहे हैं।इतना ही नहीं बल्कि अपनी इस बात को लेकर इस बुजुर्ग के लिए बाकायदा कब्र बनवाई गई। इसके बाद बुज़ुर्ग खुद ग़ुस्ल और कफ़न पहनकर बैठ गया। वहां पर भीड़ जमा हो गई और लोग घंटों तक टकटकी लगाए ये देखते रहे कि रूह कैसे निकलती है।यह भी पढ़ें- अब माचिस खरीदने में छूटेंगे पसीने, 14 साल बाद अब इतनी बढ़ने वाली है कीमतलोगों की भावनाओं को देखते हुए पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग भी लम्बी प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन बुजुर्ग की बात के अनुसार तय समय निकल गया और न मौत का फरिश्ता आया, न बुजुर्ग की मौत हुई। इसके बाद कोतवाल और एसडीएम सिरौली गौसपुर ने किसी तरह बुज़ुर्ग को समझा कर घर भेजा।खुद की मौत की भविष्यवाणी करने वाले मोहम्मद शफी ने बताया कि हम 5 वक्त की नमाज पढ़ते हैं और हमारी जिब्राईल से रोज मुलाकात होती है। लेकिन दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर इंतकाल नहीं तो उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले मेरी मौत होने वाली थी लेकिन नहीं हुई।इस घटना के बाद बुजुर्ग के पुत्रों ने बताया कि इनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता। सुबह ही खुद कब्र खुदवाकर व कफ़न पहनकर कब्रिस्तान आ गये।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vCtIQ0
कोई टिप्पणी नहीं