गजबः 160 साल पहले दर्ज हुई पहली एफआइआर, ‘हुक्का’ हुआ था चोरी, तस्वीर हो रही है वायरल

एफआइआर आजकल एक सामान्य शब्द हो गया है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि सबसे पहली एफआइआर (Image of first FIR) कब और किस लिए लिखवाई गई होगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एफआइआर की कॉपी वायरल हो रही है। यह दिल्ली पुलिस (delhi police) की ओर से दर्ज की गई पहली एफआइआर बताई जा रही है।इसे ट्विटर यूजर और रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद (Yashovardhan Azad) ने पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीट में एफआइआर (Image of first FIR) के कॉपी के साथ उसके बारे में जानकारी भी दी। यह एफआइआर साल 1861 में लिखी गई थी। ये शिकायत उर्दू भाषा लिखी गई। इस पोस्ट के अनुसार 18 अक्टूबर को दर्ज हुई इस रिपोर्ट में शख्स ने अपना हुक्का और अन्य बर्तन के चोरी होने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई है।जानकारी के मुताबिक 160 साल पहले यह एफआइआर (Image of first FIR) मोहम्मद यार खान के बेटे माइउद्दीन ने लिखवाई थी। वो कटरा शीश महल के रहने वाले थे। उन्होंने 45 आने के सामान की चोरी की शिकायत दर्ज की थी। इसमें हुक्का, खाना पकाने वाले बर्तन और एक कुल्फी के चोरी होने का जिक्र किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B7q5CV
कोई टिप्पणी नहीं