Breaking News

अमित शाह को सारा अली खान ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्यों हुईं ट्रोल


एक्ट्रेस सारा अली खान (actress sara ali khan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं हैं। इस बार अपने किसी आउटफिट के कारण नहीं बल्कि एक ट्वीट के चलते लोग उन्हें घेर रहे हैं। हुआ ये कि 22 अक्टूबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का जन्मदिन था। इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिले। अमित शाह (Amit Shah) को विश करने वालों में से एक सारा अली खान भी थीं। सारा ने गृहमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी। उनका इतना करना था कि कुछ ही देर में ट्विटर पर सारा को लेकर मीम्स (memes on sara ali khan) की बाढ़ आ गई। सारा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ दरअसल, आजकल बॉलीवुड में ड्रग्स केस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। आए दिन किसी ना किसी फिल्मी सितारे का नाम इस केस जुड़ रहा है। पिछले साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सामने आए ड्रग्स केस में सारा भी एनसीबी (NCB) के रडार पर आ चुकी हैं। अब लोग सारा के इस बर्थडे विश को उसी केस से जोडकऱ देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बतौर मस्का मारना बता रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3npCGN3

कोई टिप्पणी नहीं