Breaking News

इस बिल्डिंग में स्कर्ट पहनकर आने वाली लड़कियों को लग सकता है बड़ा झटका, जारी की गई ऐसी चेतावनी


न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन (Manhattan) की वन वेंडरबिल्ट इमारत (One Vanderbilt Building) अब दर्शकों के लिए खुल गई है। हालांकि गुरुवार को खुलने के साथ ही यह इमारत विवादों में आ गई। दरअसल, 1400 फीट ऊंची इस पूरी बिल्डिंग के फर्श में कांच (दर्पण ) लगाए गए हैं। ऐसे में यहां स्कर्ट (skirt) या फ्रॉक में आने वाली महिलाओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई। जब मामला सामने आया तो इमारत के प्रबंधन ने स्पष्ट सूचना जारी कि बिल्डिंग देखने के लिए आने वाली महिलाएं यहां पेंट जरूर पहनकर आएं, जिससे वह किसी भी प्रकार के जोखिम से बच सकें। इस बिल्डिंग को देखने की टिकट 33 डॉलर से लेकर 73 डॉलर तक समय के अनुसार है। हाल ही में इस इमारत में एक शिखर सम्मेलन (Summit) भी होने जा रहा है, ऐसे में आनन-फानन में इस समस्या के हल के रूप में पेंट पहनकर आने की सलाह जारी की गई है। हालांकि बिल्डिंग निर्माता कंपनी ने शायद ही कभी सोचा होगा कि दर्पण के जिस फर्श को वे अपनी खासियत बता रहे हैं, उसी के कारण वे विवादों में फंस जाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Cbo5uB

कोई टिप्पणी नहीं