Breaking News

बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ी इतने करोड़ की ड्रग्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) (BSF) ने उत्तरी मिजोरम (Mizoram) के कोलासिब जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से छह करोड़ रुपये की हेरोइन (heroin) बरामद की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।बीएसएफ (BSF) के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अद्र्ध-सैनिक बलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग -306 के किनारे छिनलुआंग गांव में जाल बिछाया और 47 वर्षीय ड्रग तस्कर (drug smuggler) रामनीथांगा को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 808.6 ग्राम हेरोइन (BSF seizes drugs) बरामद की गई। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट (NDPS act) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पकड़े गए व्यक्ति को जब्त किए गए मादक पदार्थ के साथ आबकारी और नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।अधिकारियों को संदेह है कि ड्रग्स की तस्करी पड़ोसी देश म्यांमार (drug smugglers from myanmar) से की गई थी। ड्रग्स विशेष रूप से हेरोइन और अत्यधिक नशे की लत वाली मेथामफेटामाइन टैबलेट है, जिसे आमतौर पर ‘याबा’ या ‘पार्टी टैबलेट’ या ‘डब्ल्यूवाई’ (वल्र्ड इज योर) के रूप में भी जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक दवा है जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन और कई अन्य नशीले पदार्थों का मिश्रण होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30VF4Dx

कोई टिप्पणी नहीं