बच्चे ने खींची सबसे बड़े धार्मिक नेता की टोपी, इस वीडियो में देखें चौंकाने वाला कारण

ईसाई धर्म के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस (Pope Francis vatican city) की टोपी के साथ एक बच्चे ने ऐसी हरकत की जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में एक बच्चा उनकी टोपी (Pope Francis cap) खींचते हुए नजर आ रहा है। यह मामला हाल ही में वैटिकन सिटी में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का है। यहां हजारों लोग पहुंचे थे। यहां पोप मुख्य स्टेज पर बैठे थे। उनके नजदीक कई सुरक्षा कर्मचारी भी थे लेकिन एक 10 वर्षीय बच्चा उन तक पहुंच गया। बच्चा पोप के इर्द-गिर्द की घूमता रहा लेकिन पोप ने उसे नहीं हटाया। पोप उस बच्चे के साथ प्यार से पेश आए और सुरक्षा से जुड़े लोगों ने उसे बैठने की जगह दी। इसी दौरान उस बच्चे ने कई बार पोप फ्रांसिस की टोपी उतारने की कोशिश की। क्योंकि उसें पोप की टोपी काफी पसंद आ रही थी। इसी वजह से वो उस टोपी को लेना चाहता था।यह भी पढ़ें— इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाएंगी दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्रपति की बेटी, जानिए क्योंजब बच्चे ने कई बार पोप की टोपी उतारने की कोशिश की तो पोप फ्रांसिस (Pope Francis) ने उसके लिए ठीक वैसी ही नई टोपी मंगवा दी। इसके बाद वह बच्चा खुश हो गया। उस उजली टोपी को जुकेतो कहा जाता है।बच्चे को टोपी देने के बाद पोप ने अपने भाषण (Pope Francis speech) में कहा कि ये बच्चा मानसिक तौर पर बीमार है। मैं इस लड़के को उस सबक के लिए धन्यवाद देता हूं जो उसने हम सभी को दिया है। उसने सच्चे दिल से ऐसा किया है। हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भगवान उसकी मदद करें।देखें वीडियो—
A boy stole the show at Pope Francis' general audience at the Vatican. The boy, who the pope later said had a medical ‘limitation,’ walked on and off the stage freely, returning to the center several times as the pope continued his address pic.twitter.com/uUQHdgRir5
— Reuters (@Reuters) October 20, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZqzSXV
कोई टिप्पणी नहीं