Breaking News

करोड़पति को सिक्योरिटी गार्ड ने मास्क पहनने को बोला तो उसने बैंक को दे दी ऐसी बड़ी सजा


चीन में हाल ही में एक अनोखी घटना हुई। बैंक ऑफ शंघाई (bank of shanghai) के सिक्योरिटी गार्ड ने एक करोड़पति व्यक्ति को मास्क (face mask) पहनने के लिए कह दिया। बस यह बात उस रईस को नागवार गुजरी। उसने बैंक से करोड़ों (withdraws rs 5.8 crore from bank) रुपए निकालकर खाता खाली कर दिया। इस पर भी मन नहीं भरा तो बैंक कर्मियों से अपने सारे पैसे हाथ से गिनवा दिए। तभी से घटना चर्चा में है। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।जानकारी के मुताबिक शंघाई के होंगमेई रोड पर स्थित ‘बैंक ऑफ शंघाई’ (bank of shanghai) में गए एक रईस आदमी ने बैंक स्टाफ के व्यवहार व सर्विस को ‘बेहद बुरा बताते’ हुए वहां से अपनी सारी जमा पूंजी निकालने और हर नोट को बैंक कर्मियों से हाथ से गिनकर देने की मांग की। इस करोड़पति व्यक्ति को सोशल नेटवर्किग साइट वीबो पर ‘सनवियर’ (Sunwear) के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर उसने बैंक ऑफ शंघाई (bank of shanghai) की ब्रांच से 5 मिलियन युआन यानी करीब 5,84,74,350 रुपए के बैंक नोट्स निकाले और दूसरे बैंक में डाल दिए।मजेदार बात यह है कि बैैंक के सिंगल करेंसी काउंटर से इस नकदी को निकालकर देने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में जिक्र करते हैं उस व्यक्ति की फैनफोलाइंग बढकऱ 1.7 मिलियन हो गई है। बैंक कर्मियों की पैसा गिनते और उसे बैग में भरने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vIeeu2

कोई टिप्पणी नहीं