Breaking News

बुधवार को मिली बड़ी राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के ऊंचे स्तर पर बने रहने के बीच आज लगातार दूसरे दिन देश में पेट्रोल और डीजल (Today Petrol and Diesel Price) की कीमतों में टिकाव बना रहा। सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल (Petrol Price) 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price) 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price) 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price) भी 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 110.38 रुपये और डीजल 101. रुपये प्रति लीटर पर है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। इस महीने में सामेवार चार अक्टूबर को छोड़कर शेष पिछले 11 में से 10 दिनों में पेट्रोल 2.80 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी इस दौरान 3.30 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। मंगलवार को अमेरिका में कच्चे तेल में उतार चढ़ाव का रूख देखा गया। इस दौरान कल रात कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर की गिरावट लेकर 83.42 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि अमेरिकी क्रूड 0.10 डॉलर बढकऱ 80.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30bm6Iz

कोई टिप्पणी नहीं