जवां दिखने के लिए पब्लिक को इस तरह धोखा देती थीं पॉप स्टार मैडोना, लेकिन फैन्स ने खोल दी पोल, जानिए कैसे

ग्लैमर इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए हस्तियों को क्या कुछ नहीं करना पड़ता। फिर बात चाहे फेस सर्जरीज की हो या फिर फोटो फिल्टर की, सेलेब्रिटीज सभी कुछ अपनाने में जुटे रहते हैं खुद का जवां दिखाने के लिए। ऐसी ही कोशिशों में जुटी रहती हैं पॉप सिंगर मैडोना (pop singer madonna)। 63 वर्षीय मैडोना (pop singer madonna photos) की तस्वीरें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगा सकता। लेकिन हाल ही में मैडोना अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों मैडोना (pop singer madonna) न्यूयॉर्क शहर में परफॉर्मेंस करने पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने उनकी कई तस्वीरें खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन सभी तस्वीरों में मैडोना की उम्र का असर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। कुछ समय बाद ही मैडोना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसी इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में फोटो फिल्टर का गजब का उपयोग किया गया था। दोनों ही फोटोज में जमीन आसमान का अंतर है। ऐसे में लोगों ने सिंगर को जमकर ट्रोल कर दिया। लोगों का कहना है कि अपनी उम्र छिपाने में क्या रखा है, जो है उसे स्वीकार करें। क्योंकि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YKFkE5
कोई टिप्पणी नहीं