फेस्टीव सीज़न में स्पेशल ऑफर्स की बहार , सिर्फ 101 रुपये में घर ला सकते हैं Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन

फेस्टीव सीज़न (Festive season) को देखते हुए चीन की स्मार्टफोन (Chinese smartphone) बनाने वाली कंपनी ने अपने कुछ फोन पर स्पेशल ऑफर्स के पेशकश की है. कंपनी ने अपने वीवो X70 सीरीज़, वीवो V21 सीरीज़ (Vivo X70 series) , वीवो Y73 (Vivo V21) जैसे फोन को सस्ते में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. कंपनी का फेस्टीव ऑफर का फायदा ग्राहक 15 अक्टूबर तक उठा सकेंगे. ऑफर के तहक ग्राहकों को सेल में 5,000 रुपये का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI और जियो बेनिफिट्स मिलेगा.Vivo X70 series, Vivo V21 series, Vivo Y73 पर ऑफर का फायदा ग्राहक मेनलाइन रिटेलर, वीवो इंडिया E-स्टोर (Vivo India e-store) और बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट के ज़रिए पा सकेंगे. ऑफर के दौरान, अगर ग्राहक ICICI बैंक, Citi बैंक,Kotak महिंद्रा बैंक जैसे कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें वीवो X70 Series पर 10% का कैशबैक मिलेगा.इसके अलावा खास बात ये है कि ग्राहकों को BajaJ Finance के तहत वीवो के फोन सिर्फ 101 रुपये में मिल जाएंगे. इसके अलावा HDB फाइनैंस के साथ ग्राहकों को Vivo X60, V और Y Series पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ IDFC बैंक ग्राहकों को Vivo Y72 और Vivo Y73 की खरीद पर 1500 रुपये का कैशबैक मिलेगा.Vivo Y73 पर जियो बेनिफिट्स के तहत 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं Vivo Y सीरीज पर ऐसे ही 7,000 रुपये के जियो बेनिफिट्स पाया जा सकता है. आखिर में मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में TVS क्रेडिट के जरिए One EMI कैशबैक ऑफर दिया जाएगा. ये Vivo Y73 और Vivo Y21 पर उपलब्ध होगा. और Home Credit Zero प्रोसेसिंग फीस कुछ चुनिंदा स्कीम्स पर दी जाएगी, ये Vivo X70 सीरीज पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p0d8sj
कोई टिप्पणी नहीं