तलाक के बाद इस एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर उठे थे सवाल, अब सामंथा ने यूं की बोलती बंद

साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल कहे जाने वाले सामंथा रुथ प्रभु (samantha ruth prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के रास्ते अब जुदा हो चुके हैं। दोनों के तालाक की खबरों पर कुछ लोग इनकी आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में अब खुद एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सामंथा रुथ प्रभु (samantha ruth prabhu Divorce) और नागा चैतन्य के अलग होने से इनके फैंस को काफी दुख पहुंचा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होने कहा कि मेरे बारे में ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मेरा अफेयर है, मैं बच्चे नहीं चाहती थी, मैं अवसरवादी हूं और मेरा अबॉर्शन हुआ है।ऐसे में सामंथा (samantha ruth prabhu Divorce) ने महिलाओं और पुरुषों के प्रति दोहरा मापदंड रखने वाले लोगों की आलोचना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते-इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं। सामंथा ने इसके ठीक कुछ देर बाद एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने उन तमाम लोगों की क्लास लगाई है जिन्होंने उनके चरित्र पर सवाल उठाया है।इसी के साथ उन्होंने ऐसे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। सामंथा कहती हैं कि, तालाक खुद में एक दर्द देने वाली परिस्थिती होती है। मुझे इससे उबरने का समय दें। इसने मुझे अंदर से प्रभावित किया है, लेकिन मैं वादा करती हूं किसी भी बातों से मैं खुद को टूटने नहीं दूंगी। इसी के साथ उन्होंने ऐसे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। सामंथा (samantha ruth prabhu Divorce) कहती हैं कि, तालाक खुद में एक दर्द देने वाली परिस्थिती होती है। मुझे इससे उबरने का समय दें। इसने मुझे अंदर से प्रभावित किया है, लेकिन मैं वादा करती हूं किसी भी बातों से मैं खुद को टूटने नहीं दूंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dk98qe
कोई टिप्पणी नहीं