Breaking News

आसमान से बरस रहे थे ओले, फिर भी रैंप पर वॉक कर रहे थे मॉडल्स, देखें ये अनोखा VIDEO


कहते हैं कुछ करने की लगन हो तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती। फैशन शो को पूरा करने की ऐसी ही ललक नजर आई बीती शाम वेनिस में। दरअसल, इटली के फैशन हाउस डॉल्स एंड गबाना की ओर से दर्शकों की उपस्थिति में वेनिस में आयोजित एक आउटडोर कैटवॉक इवेंट के दौरान भारी ओलावृष्टि हुई। इवेंट के अतिथि विन डीजल, क्रिस जेनर,कर्टन कर्दशियन और जेनिफर लोपेज सहित अन्य मेहमानों ने इस दौरान छतरियों का, जबकि अन्य लोगों ने सीट के कवर का सहारा लिया, लेकिन भारी ओलावृष्टि के बावजूद मॉडल्स ने रैंप वॉक जारी रखा। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ओर जहां मॉडल्स के इस जज्बे की तारीफ हो रही है। वहीं फैशन हाउस डॉल्स एंड गबाना ट्रोल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह मॉडल्स के साथ अन्याय है और ओलों में रैंपवॉक करना मजाक जैसा नजर आता है। गौरतलब है कि फैशन शो के आयोजकों ने पहले भी खराब मौसम की चेतावनी दी थी। इसी के चलते शो एक घंटा देरी से शुरू किया गया। लेकिन इसी दौरान ओलावृष्टि हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jAvWex

कोई टिप्पणी नहीं