मां बनने के बाद नुसरत जहां ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, देखें PHOTO

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और लोकप्रिय अभिनेत्री नुसरत जहां आजकल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नुसरत हाल ही में मां बनी हैं और रिपोट्र्स के अनुसार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। अस्पताल से लौटते हुए नुसरत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ, जिसमें उनके साथ साथी कलाकार यश दासगुप्ता बच्चे को थामे हुए दिखाई दिए। नुसरत और यश के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रही हैं। अस्पताल से छुट्टी के बाद नुसरत वापस अपने पुराने अंदाज में नजर आईं और सोशल मीडिया में अपनी एक ग्लैमरस फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ नुसरत ने कुछ नहीं लिखा है। नुसरत की इस तस्वीर को उनके कई फैंस ने पसंद किया है, मगर तमाम यूजर्स ऐसे भी हैं, जो नुसरत की जिंदगी में हुए ताजा डेवलेपमेंट पर कमेंट कर रहे हैं। इनमें कुछ यूजर्स ऐसे हैं, जो नुसरत से बच्चे के बारे में पूछ रहे हैं और नवजात की सूरत दिखाने की मांग कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gQ1hI8
कोई टिप्पणी नहीं