कच्चे तेल की कीमतों में आर्इ मामूली कटौती, एक सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिख सकता है असर
नर्इ दिल्ली। टैरिफ के मसले पर अमरीका और चीन के बीच जारी तनाव के अधिक गहराने की आशंकाओं से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के भाव शुक्रवार को लुढ़क गए हैं। हालांकि वेनेजुएला के घटते उत्पादन और ईरान पर प्रतिबंध लगाने की अमरीका की चेतावनी से कच्चे तेल की गिरावट सीमित रही। इससे एक सितंबर को आने वाले पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में असर दिखार्इ दिख सकता है।आपको बता दें कि देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं।
इतनी आर्इ गिरावट
लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा दोपहर में 13 सेंट की गिरावट के साथ 77.64 डॉलर प्रति बैरल रहा। अमरीकी कच्चा तेल का वायदा हालांकि 70.25 डॉलर प्रति बैरल पर टिका रहा। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ तथा चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव से आर्थिक विकास की गति पर नकारात्मक असर पड़ेगा और ईंधन की मांग भी इसी के समानान्तर रहेगी।
कच्चे तेल की आपूर्ति कम
मीडिया में आर्इ खबरों के मुताबिक अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों को कहा है कि वह 200 अरब डॉलर के और चीनी उत्पादों पर टैरिफ लगाने को तैयार हैं। बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम है लेकिन व्यापार युद्ध से सशंकित कारोबारियों वैश्विक विकास और ईंधन की मांग को लेकर भी चिंतित हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में आ सकती है तेजी
कारोबारियों का कहना है कि भविष्य में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। वेनेजुएला से कच्चे तेल की आपूर्ति में काफी गिरावट आयी है और ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध का असर नवंबर से कच्चे तेल के निर्यात पर दिखेगा। खरीदारों ने ईरान प्रतिबंध को मद्देनजर अपनी खरीद अब से ही कम कर दी है, जिससे बाजार में आपूर्ति संकट गहरा गया है।
इन खबरों को भी पढ़ें
दिल्ली में पहली बार डीजल की कीमत 70 पार, अब तक 2.56 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम
मोदी ने चहेते उद्योगपतियों की मदद खातिर किया 'नोटबंदी घोटाला': राहुल गांधी
शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में दिखी रिकवरी, निफ्टी भी हुआ मजबूत
रुपए की गिरावट ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, पहली बार 71 के स्तर पहुंचा
चार साल में आधी सांसद निधि नहीं खर्च पाए देश के माननीय, सरकार के छूटे पसीने
इस इकोनाॅमिस्ट ने अपने बनाए फाॅर्मूले से जीतीं 14 बार लाॅटरी, अमरीका में लगा प्रतिबंध
कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, देश को लूटकर मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाएं 11 लाख करोड़
शुरूआती बढ़त के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में देखने को मिली मामूली बढ़त
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4KaVv
कोई टिप्पणी नहीं