Breaking News

देश में फिर कोहराम मचाने के लिए तैयार है कोरोना, एक झटके में सामने आए इतने मरीज, आंकड़ें करेंगे हैरान


कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़त की ओर हैं। मंगलवार को जहां कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं आज 11 हजार से अधिक मामले और बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए हैं, जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। अकेले केरल में 30,203 मामले सामने आए हैं और 115 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33,964 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,78,181 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या 4,39,020 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,19,93,644 हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को कोरोना के 30,941 नए मामले आए थे।बता दें कि भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 31 अगस्त तक देशभर में 65 करोड़ 41 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 1.33 करोड़ टीके लगाए गए। वहीं अकेले अगस्त के महीने में देश के 18.3 करोड़ लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अबतक 52 करोड़ 31 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 16.06 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। भारत में फिलहाल एक्टिव केस कोरोना के कुल मामलों का 1.15% है तो रिकवरी रेट 97.51% है। इसी तरह वीकली पॉजिविटी रेट 2.58% है। वहीं देश में अब तक 52.31 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BwzSmq

कोई टिप्पणी नहीं