Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका पहुंचते ही पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका के दौरे पर हैं। पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकातों की कड़ी में दूसरी बैठक अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ हुई। पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान कमला हैरिस ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इन आतंकियों को इस्लामाबाद से संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह इन आतंकी संगठनों पर एक्शन ले, जिससे अमरीका और भारत की सुरक्षा पर इसका कोई असर ना पड़े। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, पीएम मोदी की अमरीकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात काफी सफल रही। इस दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब किया गया। हैरिस ने माना कि तालिबान की मदद करने में पाकिस्तान का हाथ है और वहां आतंकियों को संरक्षण मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमला हैरिस से उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3APV0nG

कोई टिप्पणी नहीं