सुपर स्टार ने खरीदी सवा तीन करोड़ की कार, स्पेशल नंबर 9999 के लिए खर्च कर डाले इतने लाखों रुपए

साउथ फिल्मों के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में बेहद लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी उर्स ग्रेफाइट कैप्सूल खरीदी है। करीब सवा तीन करोड़ की यह कार लैम्बोर्गिनी की उर्स और उर्स पीक का प्रीमियम वर्जन है। यह शानदार कार लेने वाले जूनियर एनटीआर पहले भारतीय बन गए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर ने अपनी इस स्पेशल कार के लिए स्पेशल नंबर 9999 लिया है, जिसके लिए उन्होंने 17 लाख रुपए खर्च किए हैं। जानकारी के अनुसार खैरताबाद के आरटीए ऑफिस में आयोजित एक समारोह में जूनियर एनटीआर ने इस फैंसी नंबर की बोली राशि की घोषणा की, जिसके बाद आरटीए अधिकारियों ने इस कार के पंजीकरण का नंबर अभिनेता को सौंपा। गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर के पास इस नंबर की और भी गाडिय़ां हैं। इससे पहले उनकी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज वाहन कार का नंबर भी 9999 ही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lRPwTn
कोई टिप्पणी नहीं