Breaking News

अमरीका के एक फैसले से सेंसेक्स ने रच दिया इतिहास, जानिए पूरा मामला


आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को बाजार की शानदार शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई के साथ रेकॉर्ड स्तर पर खुले। सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 325.71 अंकों की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.30 अंकों की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक फीसदी चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में 1293 शेयरों में तेजी आई। हालांकि 355 शेयरों में गिरावट आई और 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 262 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।बाजार में इस तेजी के पीछे अमरीका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के फैसलों को कारण बताया जा रहा है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही आने वाले दिनों में कटौती के भी संकेत दे दिए हैं। आईपीओ का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कहर के बाद देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39zJ79G

कोई टिप्पणी नहीं