इसे कहते हैं चमत्कारः आसमान में दो विमानों की टक्कर, फिर भी बच गए सभी यात्री, देखें ये खौफनाक VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों 8 साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो स्काईडाइविंग विमान आपस में टकरा जाते हैं। हॉलीवुड मूवी की तरह हादसे के बाद आसमान में आग का गोला नजर आया, लेकिन समय रहते पायलट और यात्री जान बचाने के लिए उड़ते हुए विमान से कूद गए। हादसे में जहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर उतर गया वहीं दूसरा रनवे पर वापस आ गया। आठ साल पुराने हादसे का वीडियो अब वायरल हो रहा है। उस समय अखबारों में छपी रिपोट्र्स में बताया गया था कि चमत्कारिक रूप से भीषण हादसे में नौ यात्रियों और दो पायलट में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था। दुर्घटना नवंबर 2013 में अमरीका में विस्कॉन्सिन के लेक सुपीरियर के पास हुई थी। स्काइडाइविंग इंस्ट्रक्टर माइक रॉबिन्सन के मुताबिक दोनों विमान एक साथ उड़ रहे थे क्योंकि स्काई डाइवर को गठन में कूदना था लेकिन तभी दोनों विमान आपस में टकरा गए जिससे एक में आग लग गई। फायर फाइटर वर्न जॉनसन ने खुलासा किया कि उस समय के मुख्य पायलट ने कहा था कि उसकी विंडशील्ड टूट गई और उसने कूदने से पहले एक तेज आवाज सुनी। विमान बीच हवा में ही टूट गया लेकिन पायलट और अन्य लोग पैराशूट के जरिए नीचे कूद गए। बताया जा रहा है कि आठ साल बाद एक बार फिर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं लोगों के इस वीडियो पर कमेंट आ रहे हैं। कुछेक ने कहा कि हमें यकीन नहीं हो पा रहा कि इतनी ऊंचाई से कूदने पर भी कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kAuVU4
कोई टिप्पणी नहीं