Breaking News

भारत सेना के लिए बनाई सबसे हाईटेक जैकेट, ये जान भी बचाएगी, दुश्मन पर गोली भी चलाएगी


उत्तर प्रदेश के मेरठ में अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में सेना के जवानों के लिए एक हाईटेक जैकेट बनाई गई है। एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाई गई यह जैकेट बॉर्डर पर मौजूद सेना के जवानों की सुरक्षा तो करेगी ही, साथ ही दुश्मन को गोलियों से भून भी देगी।इस जैकेट को बनाने वाले श्याम चौरसिया का कहना है कि यह जैकेट पूरी तरीके से ऑटोमैटिक और वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। अगर कोई जवान घायल हो जाता है तो जैकेट से उसकी सही लोकेशन मिल जाएगी। जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिल सकेगी। वहीं इस जैकेट के साथ एक गन भी अटैच की जा सकेगी, उसको पीछे या आगे की तरफ लगाया जा सकता है। फायरिंग के दौरान यह गन ऑटोमेटिक फायर कर देगी। श्याम चौरसिया का कहना है कि अभी इस जैकेट की लागत 20 से 22 हजार है। अब इस जैकेट को परमिशन लेकर बुलेट प्रूफ बनाने की तैयारी में है। यह जैकेट पूरी तरह से स्वदेशी है। श्याम का कहना है कि उनकी कोशिश है कि इस प्रोडक्ट को लेकर वह आगे जाएं। उनके कॉलेज ने भी इस जैकेट के लिए उनकी काफी मदद की है। उनकी इच्छा है कि वह इस को लेकर गृह मंत्रालय जाएं। इस जैकेट का प्रदर्शन करें ताकि सरकार को अगर यह आइडिया अच्छा लगे तो वह उसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन कर सके। इस जैकेट में कैमरे भी लगाए जा सकते हैं, ताकि ऑपरेशन की लाइव रिपोर्ट मिल सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mVQ9gU

कोई टिप्पणी नहीं