ओपन टॉप और गले में मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपना HOT अवतार, देखें फोटोज

इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकीं हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर मीडिया के कवर पेज पर बनी रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन कोई भी ऑउटफिट हो उन पर खूब जमता है।
जबर्दस्त फैन फोलोइंग वाली इस स्टार ने हाल ही एक जाने-माने ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार अमरीकी टीवी शो क्वांटिको फेम प्रियंका ने वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। वे सितंबर की कवर गर्ल बनी हैं। फोटोशूट के दौरान प्रियंका रेड ऑउटफिट में नजर आईं। उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।
एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत ड्रेस को लग्जरी फैशन ब्रैंड से पिक किया था। इस ऑउटफिट में वी नेकलाइन दी गई थी। वेस्टलाइन पर इसे बिल्कुल फिटेड रखा गया था। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए प्रियंका ने गले में मंगलसूत्र, चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्स्टिक यूज किया था। अभिनेत्री ने अपने बालों को गीला रखते हुए हाफ-टाई में खुला छोड़ा था। प्रियंका ने लॉन्ग स्लीव्स को फोल्ड कर रखा था। उन्होंने रेड टॉप के साथ ऑरेंज फिटेड स्कर्ट मैच किया था। साथ ही गले में ब्लू और सिल्वर नेकलेस और हाथ ब्रेसलेट पहन रखा था। प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा का कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ है। ये रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी जिसमें कैटरीना और आलिया भी दिखेंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zRLArH
कोई टिप्पणी नहीं