संजय दत्त की बेटी त्रिशाला शेयर की अपनी ऐसी HOT फोटो, मचा दिया है हंगामा

बॉलिवुड स्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भले ही फिल्म जगत से दूर हों मगर उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। उनकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। त्रिशाला अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण हमेशा सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। पिछले कुछ दिनों में त्रिशाला ने अपनी खूब दिलकश तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।त्रिशाला इस समय हवाई में छुट्टियां बिता रही हैं और वहां से लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब त्रिशाला ने रेड मोनोकिनी में अपना बेहद कूल फोटो शेयर किया है। इसमें त्रिशाला एक यॉट पर स्टाइलिश अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं। त्रिशाला की इस तस्वीर को फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर पसंद कर रहे हैं। संजय दत्त की वाइफ मान्यता ने भी इस तस्वीर के कॉमेंट में हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। वैसे बता दें कि त्रिशाला ने इससे पहले भी हवाई से बिकिनी में अपनी कई दिलकश तस्वीरें शेयर की थीं। त्रिशाला की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। त्रिशाला संजय दत्त की पहली वाइफ ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय दत्त और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी। 1996 में ऋचा शर्मा का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। उसके बाद रिया पिल्लई से शादी की थी मगर यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। बाद में संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली और दोनों के 2 बच्चे शाहरान और इकरा हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lTy0zF
कोई टिप्पणी नहीं