Breaking News

जानिए कौन हैं बिग बॉस करने जा रही उर्फी जावेद, सब पर पड़ेगी भारी!


बिग बॉस ओटीटी के घर का तापमान बढ़ने वाला है, क्‍योंकि इसमें हॉट एंड हैप्‍पनिंग उर्फी जावेद की एंट्री हो रही है। उर्फी टीवी ऐक्‍ट्रेस हैं। वह बड़े भैया की दुल्‍हनिया और बेपनाह के साथ ही कसौटी जिंदगी के जैसे शोज में अपने तेवर दिखा चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी के प्रोमो वीडियो में उर्फी ने साफ कर दिया है कि वह शो में न सिर्फ हॉटनेस का लेवल बढ़ाने वाली हैं, बल्‍क‍ि किसी कैंची की तरह कुछ नई चीजें बनाएंगी भी और पुरानी चीजों को काटेंगी भी। उर्फी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्‍ड अदाओं के लिए चर्चा में रहती हैं। बाकी वह कौन हैं, क्‍या हैं और कहां से आई हैं, आपके इन सारे सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में लेकर आए हैं।उर्फी जावेद यूपी के लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका जन्‍म 15 अक्‍टूबर 1996 को हुआ है। उर्फी की उम्र भले ही 25 साल है, लेकिन उनका अंदाज कइयों पर भारी पड़ने वाला है। उर्फी ने लखनऊ के ही सिटी मॉन्‍टेशरी स्‍कूल से पढ़ाई की है, जबकि इसके बाद उन्‍होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्‍यूनिकेशन की डिग्री ली है। साल 2016 में उर्फी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। वह बड़े भैया की दुल्‍हनिया शो में अवनी पंत के किरदार में नजर आईं। उन्‍होंने चंद्र नंदिनी शो में छाया के रोल से भी खूब सुर्ख‍ियां बटोरीं और मेरी दुर्गा में आरती कि किरदार से भी घर-घर में पहचानी जाने लगीं।उर्फी ने अपने 5 साल के करियर में 10 टीवी शोज में काम किया है। वह 2018 में सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। साल 2020 उर्फी के लिए बहुत खास रहा है। वह ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है में श‍िवानी भाटिया के रोल में नजर आईं, जबकि कसौटी जिंदगी के 2 में वह तनीषा चक्रवर्ती के किरदार में दिखीं। उर्फी को ऐक्‍ट‍िंग के साथ ही डांसिंग का बड़ा शौक है। यही कारण है कि लखनऊ से ग्रेजुएशन के बाद वह मुंबई ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में करियर बनाने आ गईं। उर्फी ने करियर की शुरुआत में कई बड़े ब्रैंड्स और डिजाइनर्स के लिए बतौर मॉडल रैम्‍प वॉक भी किया है।मुस्‍ल‍िम परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली उर्फी जावेद अपनी बोल्‍ड अदाओं के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी श‍िकार होती रही हैं। उनके कपड़ों को लेकर कई बार यूजर्स ने उन्‍हें ओछी बातें कही हैं। हालांकि, उर्फी ने इन पर कभी ध्‍यान नहीं दिया और अपने अंदाज में आगे बढ़ती रहीं। परिवार में मां और पिता के अलावा उर्फी जावेद की एक बहन असफी जावेद भी है। यदि उर्फी बिग बॉस ओटीटी में आगे टिकती हैं तो बहुत संभव है कि फैमिली वीक में उनकी बहन भी शो में गेस्‍ट बनकर आएंगी।मुंबई आने से पहले उर्फी दिल्‍ली में एक कंपनी में असिस्‍टेंट मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उर्फी के बारे में एक और दिलचस्‍प जानकारी यह है कि वह गाती भी हैं और रैप भी करती हैं। बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन और मिलिंद गाबा भी आ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों के साथ उर्फी की जुगलबंदी दिख सकती है। उर्फी बिग बॉस के एक्‍स कंटेस्‍टेंट रह चुके प्रियांक शर्मा के साथ एक डांस सीक्‍वेंस भी कर चुकी हैं। वह वेब सीरीज शादी बॉयज में भी नजर आ चुकी हैं। वह एमटीवी एफ सीरीज का भी हिस्‍सा रह चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक उर्फी के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37tkRoE

कोई टिप्पणी नहीं