अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कहा- गोल्डन गर्ल

बॉलिवुड ऐक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती रहती हैं। जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने एक बार फिर अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कॉमेंट कर रहे हैं।जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे गोल्डन कलर का स्विमसूट पहन कर पोज दे रही हैं। जॉर्जिया ऐंड्रियानी इस तस्वीर में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। किसी फैन ने उन्हें गोल्डन गर्ल तो किसी फैन ने उन्हें गोल्डन कुड़ी बताया है।अरबाज खान ने बीते 4 अगस्त को अपना 54वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अरबाज खान के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आ रही हैं। जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, हैप्पी बर्थडे अरबाज। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने साउथ सीरीज कैरोलिन और कामाक्षी से डेब्यू किया था। वह मीका सिंह के साथ उनके म्यूजिक एल्बम में रूप तेरा मस्ताना सॉन्ग में नजर आई थीं। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जॉर्जिया ऐंड्रियानी जल्द ही श्रेयश तलपड़े के साथ फिल्म वेलकम टू बजरंगपुर में काम करती दिखाई देंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lK5SiA
कोई टिप्पणी नहीं